सरकार दे रही है 20 लाख तक का लोन! जानें 2025 की टॉप 14 Govt Loan Schemes एक ही पोर्टल पर

अगर आप 2025 में किसी सरकारी लोन की तलाश कर रहे हैं, चाहे वह व्यवसाय शुरू करने के लिए हो, पढ़ाई के लिए हो या खेती के लिए, अब सरकार ने इसका पूरा समाधान एक ही जगह दे दिया है। जन समर्थ पोर्टल वह सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपको 14 से ज्यादा सरकारी लोन योजनाओं की जानकारी, योग्यता और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलती है। यह पोर्टल उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिन्हें यह पता ही नहीं चलता कि कौन सा लोन उनके लिए सही है और कैसे आवेदन किया जाए।

लोन की किस्त देखें

50,000 5,00,000 50,00,000
5% 10.5% 20%
1 5 वर्ष 30

नीचे जानिए इस पोर्टल से मिलने वाले टॉप सरकारी लोन, उनकी खास बातें और अप्लाई करने की आसान प्रक्रिया।


जन समर्थ पोर्टल क्या है

यह एक यूनिफाइड सरकारी पोर्टल है जहां

  • सभी सरकारी लोन योजनाओं की सूची मिलती है

  • Eligibility Check की सुविधा है

  • डिजिटल वेरिफिकेशन और लोन अप्रूवल मिलता है

  • 200 से अधिक बैंक और लेंडर जुड़े हुए हैं

  • आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं

यहां से आप 14 प्रमुख सरकारी सब्सिडी स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।


किस-किस कैटेगरी में मिलता है लोन

जन समर्थ पोर्टल पर लोन की कुल 4 कैटेगरी उपलब्ध हैं

  1. शिक्षा लोन

  2. कृषि लोन

  3. व्यवसाय लोन

  4. लाइवलीहुड लोन

हर कैटेगरी में अलग-अलग सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं।


टॉप 14 सरकारी लोन योजनाएं 2025

जन समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध प्रमुख योजनाएं

शिक्षा लोन स्कीम

  1. शिक्षा ऋण योजना – हायर एजुकेशन के लिए

कृषि लोन स्कीम
2. किसान क्रेडिट कार्ड
3. किसान क्रेडिट कार्ड फिशरीज
4. एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड
5. एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर

रिन्यूएबल एनर्जी लोन
6. रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन

होम लोन
7. प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन – EWS LIG MIG

बिजनेस लोन स्कीम
8. पीएम मुद्रा लोन शिशु
9. पीएम मुद्रा लोन किशोर
10. पीएम मुद्रा लोन तरुण
11. पीएम मुद्रा लोन तरुण प्लस
12. पीएम स्वनिधि
13. पीएमEGP
14. स्टार्टअप लोन स्कीम

इन सभी लोन योजनाओं की पूरी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।


पात्रता कैसे चेक करें

सबसे खास फीचर है Eligibility Calculator जिसके माध्यम से आप देख सकते हैं कि

  • कौन सा लोन आपके लिए सही है

  • कितनी राशि तक लोन मिलेगा

  • EMI कितनी बनेगी

  • कितने समय के लिए लोन मिलेगा

उदाहरण के लिए यदि आप बिजनेस एक्टिविटी लोन लेना चाहते हैं

  • कैटेगरी चुनें

  • बताएँ कि आप नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं या पहले से चल रहा है

  • शिक्षा योग्यता जैसे 10वीं पास

  • जेंडर सेलेक्ट करें

  • किस सेक्टर में बिजनेस करेंगे

  • कितनी राशि चाहिए

  • फिर Calculate Eligibility क्लिक करें

कुछ सेकंड में आपको बताया जाएगा कि कौन सी योजना आपके लिए उपयुक्त है।


PM Mudra Loan का बड़ा फायदा

बिजनेस करने वालों के लिए मुद्रा लोन सबसे लोकप्रिय है।

  • शिशु लोन 50 हजार तक

  • किशोर लोन 5 लाख तक

  • तरुण लोन 10 लाख तक

  • तरुण प्लस में 20 लाख तक

EMI और ब्याज दर भी पोर्टल पर दिखाई जाती है।


PMEGP में सब्सिडी लाभ

यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो PMEGP योजना बेहतरीन विकल्प है।

  • 5 लाख तक लोन

  • 35 प्रतिशत तक सब्सिडी

  • 15 साल तक रिपेमेंट अवधि

आप Eligibility Check कर तुरंत जान सकते हैं कि आप सब्सिडी के लिए योग्य हैं या नहीं।


आवेदन कैसे करें

  1. जन समर्थ पोर्टल ओपन करें

  2. New Registration पर क्लिक करें

  3. मोबाइल नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें

  4. अपनी पसंद की लोन योजना चुनें

  5. Eligibility Check करें

  6. दस्तावेज अपलोड करें

  7. बैंक या लेंडर को आवेदन सबमिट करें

कुछ लोन डिजिटल रूप से अप्रूव हो जाते हैं जबकि कुछ में बैंक विजिट करनी पड़ सकती है।


जन समर्थ पोर्टल क्यों जरूरी है

पहले सरकारी लोन ढूंढने के लिए लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब

  • सभी योजनाएं एक ही जगह

  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

  • लोन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं

  • सब्सिडी और ब्याज दर की जानकारी साथ-साथ मिलती है

2025 में यदि आप किसी भी सरकारी लोन का फायदा लेना चाहते हैं तो यह पोर्टल आपके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद विकल्प है।

Leave a Comment